Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

रांची में राज्यपाल और दुमका में मुख्यमंत्री करेंगे झंडोत्तोलन

रांची में राज्यपाल और दुमका में मुख्यमंत्री करेंगे झंडोत्तोलन

Ranchi News: गणतंत्र दिवस के अवसर पर रविवार को राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में राज्यपाल संतोष गंगवार झंडोत्तोलन करेंगे। जबकि, उपराजधानी दुमका के पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन झंडा फहारायेंगे। कार्यक्रम को लेकर दोनों स्थानों पर सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।

झंडोत्तोलन के बाद राज्यपाल संतोष गंगवार मोरहाबादी से और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन दुमका पुलिस लाइन से राज्यवासियों को सम्बोधित करेंगे। राजधानी के मोरहाबादी मैदान में राज्य के 11 विभागों की आकर्षक झांकियां निकाली जायेंगी। इस दौरान कर्तव्य क्षेत्र में सराहनीय कार्य करनेवाले वरीय पुलिस अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। समारोह में सुरक्षा के मद्देनजर शहर में 1000 पुलिस बल और 50 दंडाधिकारी की तैनाती की गयी है। प्रमुख चौक-चौराहों पर भी पुलिस बल और दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है। आयोजन स्थल पर मेडिकल टीम और एम्बुलेंस की व्यवस्था की गयी है।

Share this:

Latest Updates