Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

क्रेडो वर्ल्ड स्कूल में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, यूनियन क्लब में भी हुआ झंडोत्तोलन

क्रेडो वर्ल्ड स्कूल में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, यूनियन क्लब में भी हुआ झंडोत्तोलन

Dhanbad news : गणतंत्र दिवस के अवसर पर रविवार को क्रेडो वर्ल्ड स्कूल में झंडो तोलन कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। स्कूल के वाइस चेयरमैन गोपाल अग्रवाल ने छात्रों द्वारा प्रस्तुत मार्च पास्ट की सलामी ली। जबकि विजयेता अग्रवाल ने झंडा तोलन किया। उनके साथ श्रेया अग्रवाल भी मौजूद थी ।इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने कई शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम  प्रस्तुत किया। इस मौके पर स्कूल के तमाम शिक्षक व शिक्षिकाएं,  कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे । झंडोत्तोलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद पेरेंट्स एवं टीचर्स के बीच एक मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन भी किया गया । जिसमें पेरेंट्स की टीम विजयी रही।

1000009058

यूनियन क्लब में झंडोत्तोलन

यूनियन क्लब में क्लब के कार्यकारी अध्यक्ष अजीत गुटगुटिया एवं अमितेश सहाय ने झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर क्लब की कोषाध्यक्ष राहुल नारंग, डॉ यूएस प्रसाद ,  जेके नायर अनिल कुमार, विनोद कुमार सिंहा , अनिल शर्मा सहित कई सदस्य मौजूद थे।

होटल वसुंधरा में संगत पंगत ने भी किया झंडोत्तोलन

गणतंत्र दिवस के अवसर पर होटल वसुंधरा में संगत पंगत द्वारा भी झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां भी संगत पंगत ट्रस्ट के संयोजक अमितेश सहाय ने झंडोत्तोलन किया। इस मौके पर संजीव कुमार, संजय बक्शी, रवि भूषण आदि मौजूद थे।

Share this:

Latest Updates