Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

चिरैया में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया 76 वां गणतंत्र दिवस

चिरैया में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया 76 वां गणतंत्र दिवस

Chiraiya, Motihari news: प्रखंड क्षेत्र में 76 वां गणतंत्र दिवस रविवार को काफी हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। सभी सरकारी व निजी कार्यालयों एवं विद्यालयों में झंडोत्तोलन किया गया। प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड प्रमुख मीना देवी ने झंडा फहराया व झंडे को सलामी दी।

 बीडीओ ने किया ध्वजारोहण

इस अवसर पर बीडीओ रामनाथ कुमार, बीपीआरओ संदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। अंचल कार्यालय में सीओ अनुराधा कुमारी, बीआरसी कार्यालय में बीईओ सरोज कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया।

देशभक्ति गीतों की रही गूंज

इस मौके पर बीपीएम राहुल कुमार, कुमारी प्रार्थना कुशवाहा, बीआरपी खुर्शीद अनवर एवं डाटा ऑपरेटर प्रकाश कुमार आदि मौजूद थे। पीएचसी में चिकित्सा प्रभारी डॉ श्याम पासवान, राजद कार्यालय में राजद नेता अच्छेलाल प्रसाद यादव, चिरैया थाना में थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार, शिकारगंज थाना में थाना प्रभारी संतोष कुमार आदि ने झंडोत्तोलन करते हुए तिरंगे को सलामी दिया। वहीं उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय खड़तरी में एचएम राकेश रंजन ने झंडा फहराया। पूरा क्षेत्र देशभक्ति गीतों से गूंज रहा था। जगह-जगह लोगों ने बुंदिया, टॉफी और मिठाइयां बांटकर गणतंत्र दिवस की खुशियां मनाई।

Share this:

Latest Updates