New Delhi News: सऊदी अरब में सड़क हादसे में नौ भारतीय नागरिकों की मौत हो गयी है। हादसा सऊदी अरब के पश्चिमी क्षेत्र के जिजान के निकट हुआ।
हादसे पर दुख जताते हुए जेद्दा स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने कहा कि जेद्दा में भारत का वाणिज्य दूतावास पूर्ण सहायता प्रदान कर रहा है और अधिकारियों एवं परिवारों के सम्पर्क में है। हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। इस मामले के लिए एक समर्पित हेल्पलाइन स्थापित की गयी है।
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि उनकी भारतीय महावाणिज्य दूतावास में बातचीत हुई है। दूतावास पीड़ित परिवारों को हर सम्भव सहायता मुहैया करा रहा है।
सऊदी अरब में नौ भारतीयों की सड़क हादसे में मौत, विदश मंत्री ने जताया दुख

Share this:


