Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

नेशनल क्रिटिकल मिनरल मिशन का उद्देश्य आयात निर्भरता को कम करना : प्रधानमंत्री

नेशनल क्रिटिकल मिनरल मिशन का उद्देश्य आयात निर्भरता को कम करना : प्रधानमंत्री


New Delhi News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि नेशनल क्रिटिकल मिनरल मिशन (एनसीएमएम) का उद्देश्य आयात पर निर्भरता कम करना, घरेलू मूल्य श्रृंखलाओं को मजबूत करना और भारत के ‘2070 तक शुद्ध शून्य’ लक्ष्य को समर्थन देना है। केन्द्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी द्वारा नेशनल क्रिटिकल मिनरल मिशन (एनसीएमएम) पर लिखे गये एक लेख पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘केन्द्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने विस्तार से बताया कि कैसे राष्ट्रीय महत्त्वपूर्ण खनिज मिशन का उद्देश्य आयात निर्भरता को कम करना, घरेलू मूल्य श्रृंखलाओं को मजबूत करना और भारत के ‘2070 तक नेट जीरो’ लक्ष्य का समर्थन करना है।’ केन्द्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने ‘एक्स’ पर अपना एक लेख साझा करते हुए एनसीएमएम को मंजूरी देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मंत्रिमंडल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एनसीएमएम आर्थिक विकास सुनिश्चित करेंगे और ऊर्जा सुरक्षा, राष्ट्रीय सुरक्षा और खाद्य सुरक्षा भी प्रदान करेंगे, क्योंकि यह खनिज ऊर्जा संक्रमण, इलेक्ट्रिक वाहन, बैटरी और ऊर्जा भंडारण प्रणाली, एयरोस्पेस और रक्षा जैसे क्षेत्रों और रसायनों और उर्वरकों के उत्पादन में आवश्यक हैं।

Share this:

Latest Updates