Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बजट सत्र से पूर्व सर्वदलीय बैठक, सरकार ने की सहयोग की अपील

बजट सत्र से पूर्व सर्वदलीय बैठक, सरकार ने की सहयोग की अपील


New Delhi News: संसद के बजट सत्र से एक दिन पहले गुरुवार को सरकार की ओर से सर्वदलीय बैठक बुलायी गयी। बैठक में सरकार ने सभी दलों से सहयोग की अपील की। बैठक में 36 राजनीतिक दलों के 52 नेताओं ने भाग लिया। बैठक के बाद केन्द्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि साल का पहला सत्र होने के कारण राष्ट्रपति दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को सम्बोधित करेंगी। इसके बाद आर्थिक सर्वे पेश किया जायेगा। 01 फरवरी को केन्द्रीय बजट पेश किया जायेगा। इसके बाद राष्ट्रपति के अभिभाषण और बजट पर चर्चा की जायेगी। चर्चा के समय को लेकर कल राज्यसभा और लोकसभा अध्यक्ष कार्यमंत्रणा समिति की बैठक करेंगे और इस सम्बन्ध में निर्णय लिया जायेगा। उन्होंने बताया कि 5 फरवरी को दिल्ली में मतदान के कारण अवकाश रहेगा और संसद की कार्यवाही भी नहीं चलेगी।

बजट सत्र का पहला भाग 13 फरवरी तक चलेगा

बजट सत्र का पहला भाग 13 फरवरी तक चलेगा। इसके थोड़े समय के अंतराल के बाद 10 मार्च को बजट सत्र का दूसरा भाग आरंभ होगा। सरकार के पास इस सत्र के लिए 16 विधेयक और 19 संसदीय कार्य हैं। कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि विपक्ष की ओर से हमने चिंता जताई कि संसद को एकतरफा तरीके से चलाया जा रहा है। जेपीसी में भी विपक्ष की ओर वक्फ विधेयक में उठाये गये संशोधन को पूरी तरह से खारिज कर दिया गया, जबकि दूसरी ओर सत्ता पक्ष की ओर से किये गये बदलावों को स्वीकार कर लिया गया। हमने इस मुद्दे पर भी अपने विचार रखे। महाकुम्भ के दौरान हुए हादसे पर भी बैठक में हमारी ओर से दुख जताया गया।

Share this:

Latest Updates