Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

महाकुंभ की खोज :  भूरी आंखों वाली वायरल गर्ल मोनालिसा की बॉलीवुड में एंट्री

महाकुंभ की खोज :  भूरी आंखों वाली वायरल गर्ल मोनालिसा की बॉलीवुड में एंट्री

Prayagraj news, UP news :  महाकुम्भ की वायरल गर्ल मोनालिसा की प्रयागराज आने से किस्मत ही चमक गई है। माला बेचते-बेचते मोनालिसा अपनी भूरी आंखों के कारण वायरल हुई। अब मोनालिसा की बॉलीवुड में एंट्री हो गई है। मशहूर डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने अपनी अगली फिल्म के लिए मोनालिसा को साइन किया है। दो अभिनेत्रियों वाली इस फिल्म में मोनालिसा की भी उनमें से एक यानी लीड रोल रहेंगी। मोनालिसा महाकुम्भ में माला बेचने के लिए परिवार के साथ आई थी। इसी दौरान कुछ यूट्यूबरों ने उसका वीडियो बनाया और देखते ही देखते वह सोशल मीडिया पर छा गई थी। उसकी लोकप्रियता इतनी ज्याद बढ़ गई कि उसे खुद को छिपान पड़ गया था। यूट्यूबरों और मीडिया चैनलों ने इसके बाद भी उसका पीछा नहीं छोड़ा, तो उसे भागकर वापस अपने घर इंदौर आना पड़ गया।

1000010490

फिल्म ”द डायरी ऑफ मणिपुर” के लिए किया चयनित

डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने बताया कि उन्होंने मोनालिसा को अपनी आगामी फिल्म ”द डायरी ऑफ मणिपुर” के लिए चुना है। उन्होंने बताया कि यह फिल्म एक प्रेम कहानी पर आधारित है और मोनालिसा इसकी दो नायिकाओं में शामिल होंगी। मिश्रा के मुताबिक मोनालिसा की सादगी से प्रभावित होकर उन्होंने उसे अपनी फिल्म में मौका देने का फैसला किया। उन्होंने बताया मैंने मोनालिसा और उसके परिवार से उनके घर जाकर मुलाकात की है। वे मोनालिसा के मेरी फिल्म में काम करने के लिए राजी हो गए हैं।

मोनालिसा ने अपने जीवन में कभी अभिनय नहीं किया

उन्होंने कहा कि यह सच है कि मोनालिसा ने अपने जीवन में कभी अभिनय नहीं किया है, लेकिन इसे उन्होंने एक चुनौती के रूप में लिया है। मिश्रा ने कहा कि हम ट्रेनिंग के जरिये मोनालिसा को अभिनय का प्रशिक्षण देंगे। इसके बाद अप्रैल में उसके साथ फिल्म शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि इन दिनों सोशल मीडिया पर कई युवतियां सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए अश्लील रील बना रही हैं। मैं लोगों को बताना चाहता हूं कि मोनालिसा सरीखी एक गरीब परिवार की सादगी भरी लड़की भी मनोरंजन जगत में काम करके आगे बढ़ सकती है। लखनऊ के रहने वाले सनोज जाने-माने लेखक और निर्देशक हैं। करीब तीन दशक तक असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में कार्य करने के दौरान सनोज ने करीब 15 फिल्में बनाईं हैं। साल 2023 में डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने फिल्म द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल बनाने के बाद काफी चर्चा में आए थे।

Share this:

Latest Updates