Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

लव जिहाद के आरोपों में घिरीं महिला खंड शिक्षा अधिकारी को हटाया

लव जिहाद के आरोपों में घिरीं महिला खंड शिक्षा अधिकारी को हटाया

Rampur news, UP news : रामपुर जिले में स्वार ब्लॉक में लव जिहाद, भ्रष्टाचार और वसूली के आरोपों में घिरी खंड शिक्षा अधिकारी पर सख्त कार्रवाई हुई है। स्वार क्षेत्र का चार्ज उनसे हटा लिया गया है और उन्हें बीएसए कार्यालय से अटैच कर दिया गया है। आधिकारियों का कहना है कि उन पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। उनका वीडियो भी वायरल हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।

जिले के स्वार ब्लॉक में तैनात महिला खंड शिक्षा अधिकारी बबीता सिंह पर भ्रष्टाचार और वसूली जैसे गंभीर आरोप लगे थे। इस मामले में मंडलायुक्त ने जांच के आदेश दिए हैं। करीब तीन महीने पहले बबीता सिंह पर आरोप लगा था कि वह लव जिहाद को बढ़ावा दे रही हैं। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि बबीता सिंह अपने पद का दुरुपयोग कर न केवल लव जिहाद को बढ़ावा दे रही हैं, बल्कि जातिवाद और सांप्रदायिकता भी फैला रही हैं। उनका कहना है कि बीईओ बच्चों को भी गुमराह करती हैं। जिसमें उनका एक आडियो भी वायरल हो चुका है। लव जिहाद को बढ़ावा देने के आरोपों के बाद खंड शिक्षा अधिकारी पर बीएसए ने कार्रवाई करते हुए स्वार क्षेत्र के चार्ज से उन्हें हटा दिया और उन्हें बीएसए कार्यालय से अटैच कर दिया गया है।

मामले बेसिक शिक्षा अधिकारी नीलम रानी टम्टा ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी पर गंभीर आरोप लगे थे। कामकाज को लेकर गंभीर शिकायतें मिल रही थीं, जिसकी जांच चल रही है। इसी के चलते उनसे स्वार क्षेत्र का चार्ज हटा लिया गया है और उन्हें बीएसए कार्यालय अटैच कर दिया गया है।

Share this:

Latest Updates