Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

टोल प्लाजा का लाइट टावर आटो पर गिरा, दो की मौत

टोल प्लाजा का लाइट टावर आटो पर गिरा, दो की मौत

Ranchi news : रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा का लाइट टावर एक आॅटो पर जा गिरा। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गयी। जबकि, हादसे में आॅटो में बैठे पांच यात्री बुरी तरह से जख्मी हुए हैं। घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। नगड़ी थाना प्रभारी अभिषेक राय ने बताया कि हादसे में दो महिलाओं की मौत हुई है, जबकि पांच घायल हैं। पूरे मामले की गहन जांच पड़ताल की जा रही है।

Share this:

Latest Updates