Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

रंगभेद की समस्या की संवेदनशील अनुभूति करनी है तो जरूर देखिए यह फिल्म…

रंगभेद की समस्या की संवेदनशील अनुभूति करनी है तो जरूर देखिए यह फिल्म…

Patna news : बॉलीवुड की दुनिया के प्रति हम खूब फिदा रहते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि भोजपुरी में भी एक से बढ़कर एक फिल्में बनती हैं, जो बॉलीवुड की फिल्मों पर भारी पड़ती हैं। याद कीजिए- हे गंगा मैया तोहे पियरी चढ़ाइबो फिल्म जब आई थी, तो उस जमाने में बॉलीवुड की सभी फिल्मों से आगे बढ़ गई थी। गोदान फिल्म का वह गीत याद कीजिए- पिपरा के पतवा सरीखे डोले मनवा कि जियरा में उठेला हिलोर। गीतकार शैलेंद्र और अंजान ने भोजपुरी में ऐसे-ऐसे गीत लिखे हैं, जो आज भी हमारे दिल में बसे हुए हैं। आप सोचते होंगे इतनी पुरानी बातें बताने की क्या जरूरत। बस यह संदर्भ है। हम आपको 31 जनवरी को रिलीज होने जा रही एक ऐसी फिल्म की जानकारी देने जा रहे हैं, जिसका विषय अत्यंत महत्वपूर्ण है और यह रंगभेद से जुड़ा हुआ है। हम बात कर रहे हैं भोजपुरी में आने वाली फिल्म ‘करियट्ठी’ की।

सामाजिक रूप से यह बहुत बड़ा अभिशाप

भोजपुरी में करियट्ठी का मतलब काली लड़की और जब कभी भी इस शब्द का प्रयोग किया जाता है तो ताना मारने के लिए किया जाता है। लेकिन, सामाजिक रूप से यह बहुत बड़ा अभिशाप है। भोजपुरी की दुनिया से मिल रही जानकारी के अनुसार, इस फिल्म में पटना की स्नेहा पल्लवी ने लड़की की मां का रोल निभाया है। उन्होंने कौशल्या नामक महिला का किरदार निभाया है। जो अपनी नवजात बेटी के काले रंग को लेकर समाज से ताने सुनती हैं। फिल्म ‘करियट्ठी’ एक ब्राह्मण परिवार की लड़की की कहानी है, जो अपने काले रंग के कारण तानों का शिकार होती है।

IMG 20250207 WA0001 1

भारत सरकार के ओटीटी प्लेटफॉर्म वेव पर होगी रिलीज

फिल्म ‘करियट्ठी‘ भारत सरकार के ओटीटी प्लेटफॉर्म वेव पर रिलीज होगी। फिल्म के निर्देशक नितिन चंद्रा ने इस फिल्म के माध्यम से रंगभेद के दर्द और संघर्ष को उकेरा है. इस फिल्म के साथ भोजपुरी सिनेमा में वह अपनी चौथी फिल्म लेकर आ रहे हैं।

नफरत को लेकर फिल्म में चिंता की सशक्त अभिव्यक्ति

बता दें कि, फिल्म का एक प्रमुख संवाद है, का कहीं ए चाची, बाभन घरे ई करिया मुसरी जनमल बिया, जिसमें कौशल्या अपनी बेटी के काले रंग के बारे में समाज की नफरत और तानों को लेकर अपनी चिंता जताती हैं। इस फिल्म में स्नेहा के साथ एनएसडी से प्रशिक्षित अन्नू प्रिया मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। दोनों के बीच शानदार ट्यूनिंग फिल्म को और भी आकर्षक बनाती है। दीपक सिंह, सुषमा सिन्हा, संजय सिंह, पंकज कश्यप, पूजा सिंह, अभिषेक आर्या अपनी शानदार एक्टिंग की है डायरेक्शन भी लाजवाब है।

Share this:

Latest Updates