Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

100 दिवसीय क्षय रोग उन्मूलन अभियान के तहत दक्षिण पूर्व रेलवे ने किया वॉकाथन का आयोजन

100 दिवसीय क्षय रोग उन्मूलन अभियान के तहत दक्षिण पूर्व रेलवे ने किया वॉकाथन का आयोजन

Kolkata news : 100 दिवसीय क्षय रोग (टीबी) उन्मूलन अभियान के तहत, जो इस घातक बीमारी के खिलाफ एक सशक्त पहल है, जागरूकता बढ़ाने के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) मुख्यालय, गार्डनरीच, कोलकाता में 08.02.2025 को एक विशेष वॉकाथन का आयोजन किया गया।

इस वॉकाथन का नेतृत्व अनिल कुमार मिश्रा, महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व रेलवे ने किया। उनके साथ डॉ. अंजना मल्होत्रा, प्रधान मुख्य चिकित्सा निदेशक (PCMD), सभी विभागाध्यक्ष (PHODs), विभागीय अधिकारी एवं मुख्यालय के कर्मचारी भी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षय रोग के उन्मूलन के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना था।

करीब 150 अधिकारी एवं कर्मचारी इस वॉकाथन में शामिल हुए। सभी ने टीबी उन्मूलन से जुड़े संदेशों वाली टी-शर्ट पहन रखी थीं और हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां एवं बैनर लेकर जागरूकता का संदेश दिया। इस दौरान जिंगल्स की धुनों के साथ नारे भी लगाये गये।

भारत स्काउट्स और गाइड्स के सदस्यों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को टीबी के प्रति जागरूक किया। इसके अलावा, प्रधान मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ. अंजना मल्होत्रा ने इस अभियान के तहत अब तक की गयी विभिन्न जागरूकता गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इसके बाद मुख्यालय के चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों ने क्षय रोग पर एक लघु प्रस्तुति और नाटक का मंचन किया।

यह अभियान “टीबी मुक्त भारत” के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सूचना, शिक्षा और संचार (IEC) तथा प्रभावी उपचार के माध्यम से अपनी प्रभावशाली भूमिका निभायेगा।

Share this:

Latest Updates