Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

राष्ट्रीय महिला आयोग ने यूट्यूबर रणवीर इलाहबादिया को भेजा समन 

राष्ट्रीय महिला आयोग ने यूट्यूबर रणवीर इलाहबादिया को भेजा समन 

New Delhi News: यूट्यूबर्स के शो इंडियाज गॉट लेटेंट पर रणवीर इलाहबादिया एवं अन्य यूट्यूबर्स द्वारा की गयी टिप्पणी पर अब राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने उन्हें समन भेजा है। आयोग ने उनके और उनके साथियों द्वारा की गयी अभद्र टिप्पणी पर चिन्ता व्यक्त करते हुए इसे अपमानजनक और नस्लवादी टिप्पणी बताया है।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने अपमानजनक और नस्लवादी टिप्पणियों पर कड़ी चिन्ता व्यक्त की
मंगलवार को भेजे गये समन में राष्ट्रीय महिला आयोग ने यूट्यूबर रणवीर इलाहबादी द्वारा की गयीं अपमानजनक और नस्लवादी टिप्पणियों पर कड़ी चिन्ता व्यक्त करते हुए उन्हें 17 फरवरी को दोपहर 12 बजे नयी दिल्ली स्थित मुख्यालय तलब किया है। आयोग ने कहा कि यूट्यूबर्स के शो इंडियाज गॉट लेटेंट पर रणवीर जैसे कंटेंट क्रिएटर्स द्वारा की गयीं अभद्र और आपत्तिजनक, व्यापक जन आक्रोश फैलानेवालीं ये टिप्पणियां गरिमा का उल्लंघन करती हैं।
एनसीडबल्यू की तरफ से बताया गया कि यूट्यूबरों द्वारा परोसे जा रहे अभद्र कॉन्टेंट चिन्ता का विषय हैं। इसलिए इस सम्बन्ध में संज्ञान लेते हुए आयोग ने रणवीर इलाहबादिया, समय रैना, अपूर्व मखीजा, जसप्रीत सिंह और आशीष चंचलानी, साथ ही शो के निर्माता, तुषार पुजारी और सौरभ बोथरा को इस बारे में उनका पक्ष रखने के लिए समन भेजा है। कॉन्टेंट क्रियेटर को प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान देना चाहिए।

आयोग की अध्यक्ष हैं विजया रहाटकर
आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर विवादास्पद टिप्पणी मामले में सुनवाई करेंगी। 17 फरवरी को दोपहर 12 बजे इंडियाज गॉट लेटेंट के निमार्ताओं, रणवीर इलाहबादिया, समय रैना, अपूर्वा मखीजा, जसप्रीत सिंह, आशीष चंचलानी, तुषार पुजारी और सौरभ बोथरा को आयोग के सामने उपस्थित होने के लिए समन भेजा है।
उल्लेखनीय है कि सोमवार को राष्ट्रीय महिला आयोग ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिख कर ओटीटी प्लेटफार्म पर परोसे जा रहे कॉन्टेंट के लिए दिशा-निर्देश तैयार करने का अनुरोध किया। यह मामला मंगलवार को संसद में उठाया गया था।

Share this:

Latest Updates