Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

WEST BENGAL : संबंध टूटने के बाद आशिक बना सनकी, प्रेमिका के घर के सामने ही फेंकने लगा दनादन बम, चार घायल

WEST BENGAL : संबंध टूटने के बाद आशिक बना सनकी, प्रेमिका के घर के सामने ही फेंकने लगा दनादन बम, चार घायल

मैं तेरे प्यार में पागल, पागल। गाने की इस लाइन को बंगाल में हुई एक घटना चरितार्थ कर रही है। प्रेमिका से संबंध टूट जाने के बाद प्रेमी सनक गया है। उसे कुछ भी सूझ नहीं रहा है। वह प्रेमिका को पाने के लिए उल जुलूस हरकतें कर रहा है। यह घटना पश्चिम बंगाल अंतर्गत पश्चिम बर्दवान जिले के पांडेश्वर की है। संबंध विच्छेद होने के बाद सनकी प्रेमी अपनी पूर्व प्रेमिका को लगातार धमकी दे रहे युवक के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज होने के बावजूद पुलिस निष्क्रिय बनी रही। 

चार लोगों को घायल करने के बाद प्रेमी फरार

अब शुक्रवार रात उस सनकी युवक ने प्रेमिका के घर के सामने बमबारी कर दी। इससे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद से आरोपित फरार है। उसकी पहचान राजीव बाउरी के तौर पर हुई है। पुलिस ने पांडेश्वर थाना अंतर्गत जामुरिया दो नंबर ब्लॉक के भूड़ी गांव के डोम बाउरी पाड़ा इलाके में आरोपित की पूर्व प्रेमिका के घर के सामने शुक्रवार देर रात बमबारी होने की पुष्टि की है। इसमें मानिक वैद्यकर, तारक वैद्यकर, भादू बाउरी और लक्ष्मीकांत बाउरी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।

प्रेमिका को जान से मारने की धमकी 

लड़की के घरवालों ने बताया है कि राजीव लंबे समय से उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी दे रहा है। इस बारे में पुलिस में लिखित शिकायत भी दर्ज कराई गई है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब उसने बमबारी की है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। घटना के बाद से इलाके में तनाव है जिसकी वजह से शनिवार सुबह के समय भी अतिरिक्त संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती पूरे इलाके में की गई है।

Share this:

Latest Updates