Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पीएम मोदी के विमान पर आतंकी हमला की धमकी देने वाला गिरफ्तार

पीएम मोदी के विमान पर आतंकी हमला की धमकी देने वाला गिरफ्तार

New Delhi news: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विमान पर आतंकवादी हमला होने की चेतावनी से जुड़े कॉल पर पुलिस ने कार्रवाई की है। खबर है कि इस संबंध में मुंबई से एक शख्स को हिरासत में लिया गया है। पीएम मोदी फिलहाल फ्रांस की यात्रा पर हैं और इसके बाद अमेरिका का रुख करेंगे। डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति पद संभालने के बाद यह उनकी पहली अमेरिका यात्रा होगी।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, मुंबई पुलिस ने बुधवार को बताया कि पीएम मोदी की विदेश यात्रा से पहले आए कॉल के मामले में चेंबूर इलाके से एक शख्स को पकड़ा गया है। पुलिस ने कहा, ’11 फरवरी को मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में एक चेतावनी का कॉल आया था कि आतंकवादी पीएम मोदी के विमान पर हमला कर सकते हैं, क्योंकि वह आधिकारिक यात्रा पर विदेश जा रहे हैं।’

पुलिस ने बताया, ‘इस जानकारी की गंभीरता के मद्देनजर पुलिस ने अन्य एजेंसियों को सूचित किया और जांच शुरू कर दी थी।’ उन्होंने कहा, ‘जिस व्यक्ति ने मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में धमकी भरा कॉल किया था, उसे चेंबूर इलाके से पकड़ लिया गया है। वह मानसिक रूप से बीमार है।’

Share this:

Latest Updates