Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

ज्ञानेश कुमार ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पदभार सम्भाला, जनवरी 2029 तक रहेगा कार्यकाल

ज्ञानेश कुमार ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पदभार सम्भाला, जनवरी 2029 तक रहेगा कार्यकाल


New Delhi News: नवनियुक्त मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बुधवार सुबह 26वें चीफ इलेक्शन कमिश्नर (सीईसी) का पदभार सम्भाल लिया। इससे पहले उन्हें सोमवार को नया मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया था। मुख्य चुनाव आयुक्त रहे राजीव कुमार 18 फरवरी को सेवानिवृत्त हुए थे।
बुधवार की सुबह पदभार सम्भालने के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि राष्ट्रसेवा के लिए पहला कदम मतदान है। भारत का हर नागरिक, जो 18 साल की आयु पूरी कर चुके हों, उन्हें मतदान जरूर करना चाहिए।
1988 बैच के आईएएस अधिकारी ज्ञानेश कुमार निर्वाचन आयोग के सदस्यों की नियुक्ति के नये कानून के तहत नियुक्त होनेवाले पहले मुख्य चुनाव आयुक्त हैं। उनका कार्यकाल 26 जनवरी, 2029 तक रहेगा।
ज्ञानेश कुमार के चार साल के कार्यकाल में 20 राज्यों और 01 केन्द्रशासित प्रदेश (पुडुचेरी) में चुनाव होंगे। शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव से होगी और अंतिम चुनाव मिजोरम में होगा।

Share this:

Latest Updates