New Delhi /Bhagalpur News: किसान सम्मान समारोह 24 फरवरी को भागलपुर में आयोजित किया जायेगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्य अतिथि होंगे। शुक्रवार को कृषि भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह जानकारी दी।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देशभर के लगभग 9.80 करोड़ किसानों को पीएम किसान की यह राशि प्रधानमंत्री ट्रांसफर करेंगे। किसान योजना की पिछली 18वीं किस्त में केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा 20,665 करोड़ रुपये दिए गए थे। अब 24 फरवरी को 19वीं किस्त में 22,000 करोड़ रुपये से अधिक राशि किसानों को सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जायेगी।
किसान सम्मान समारोह 24 फरवरी को भागलपुर में होगा, प्रधानमंत्री करेंगे शिरकत

Share this:


