Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कुम्भ जा रहे 04 श्रद्धालुओं की सड़क दुर्घटना में मौत

कुम्भ जा रहे 04 श्रद्धालुओं की सड़क दुर्घटना में मौत

Dhanbad news : धनबाद जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर राजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलकाता-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर सड़क दुर्घटना में पश्चिम बंगाल के चार श्रद्धालुओं की मौत हो गयी है, जबकि चार अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गये। दुर्घटना शुक्रवार देर रात हुई।

मृतकों में कार चालक शेख राजाबली, समेत दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं, जिनका नाम पानोब साह, पियाली साह और तेमुली साह है। ये सभी लोग पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के कामारपुकुर गांव के निवासी थे। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों की मौत मौके पर ही हो गयी, जबकि स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायल यात्रियों को इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) पहुंचाया। वहां उनका इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची राजगंज थाना प्रभारी अलीशा कुमारी ने बताया कि हादसा रात करीब 1:15 बजे हुई है। उन्होंने बताया कि बंगाल से आठ श्रद्धालु स्कॉर्पियो एसयूवी में सवार होकर प्रयागराज कुम्भ जा रहे थे, तभी उनकी गाड़ी सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकरा गयी। टक्कर लगने से 04 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि बाकी 04 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। चालक की गर्दन शरीर से अलग हो गयी। स्कार्पियो सवार दोनों पुरुषों व दो महिलाओं की जान चली गयी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गये।

वहीं, एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि स्कॉर्पियो तेज गति से आ रही थी, तभी वहां खड़ी ट्रक में उसने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। वहीं, स्कॉर्पियो के पीछे एक और वाहन टाटा नेक्सन चल रही थी। जब स्कॉर्पियो ट्रक से टकरायी, तो टाटा नेक्सन के चालक ने भी अपनी कार पर से नियंत्रण खो दिया और स्कॉर्पियो में पीछे से टक्कर मार दी। नेक्सन में सवार श्रद्धालु भी कुम्भ ही जा रहे थे, गनीमत यह रही कि उन्हें कोई गम्भीर चोट नहीं आयी है। हादसा होते देख पास के होटल व वहां से गुजर रहे लोग दौड़ पड़े। घायलों को तुरंत निजी वाहनों से अस्पताल भेजा गया। इस बीच पीछे से कुछ वाहन और आ गये। एक वाहन में मौजूद लोगों ने बताया कि स्कॉर्पियो व निक्सन में मौजूद लोग उनके गांव कमरपुकुर के ही है। ये सभी कुम्भ यात्रा जा रहे थे। मौके पर क्रेन पहुंच गयी और क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया गया, ताकि यातायात सुचारु हो सके।

Share this:

Latest Updates