Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

आपस में लड़ रहे थे 2 सांड, एक ने ढहिया कर दूसरे को कुएं में गिरा दिया, 4 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद…

आपस में लड़ रहे थे 2 सांड, एक ने ढहिया कर दूसरे को कुएं में गिरा दिया, 4 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद…

Bihar (बिहार) के बगहा में 15 मई को उस समय अजीब स्थिति उत्पन्न हो गई, जब दो सांड एक कुएं के पास आपस में भिड़ गए। एक सांड ने ढहिया कर दूसरे को कुएं में गिरा दिया। एक सांड 35 फीट गहरे कुएं में गिर गया। इसके बाद क्या था, लोगों का मजमा लग गया। आनन-फानन में JCB बुलाया गया। फिर 4 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन कर उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना चौतरवा थाना स्थित पतिलार गांव की है।

कुएं में पानी होने के कारण सांड को निकालने में हुई परेशानी

कुएं में पानी होने के कारण सांड का रेस्क्यू करने में परेशानी हुई। इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को दी गई। सूचना के आधार पर प्रशासन ने पशु चिकित्सकों की एक टीम बनाई। इसमें स्थानीय पशु चिकित्सक जय प्रकाश श्रीवास्तव, मधुबनी प्रखंड के पशु चिकित्सक आरिफ अली, रामनगर प्रखंड के पशु चिकित्सक मनोज चौधरी, बगहा 2 प्रखंड के पशु चिकित्सक श्याम विक्रम रंजन शामिल थे। सभी ने मिलकर करीब 4 घंटे तक कड़ी मशक्कत की। इसके के सांड को सकुशल बाहर निकाला गया। डॉक्टरों की टीम ने घायल सांड का इलाज भी किया।

Share this:

Latest Updates