Chandauli news : उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद के नौगढ़ मधुपुर मार्ग पर जयमोहिनी पोस्ता गांव के समीप गुरुवार की देर रात भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी। जबकि, सात लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों की चीख पुकार सुन वहां पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से वाहन में फंसे लोगों की किसी तरह बाहर निकलवा कर उन्हें अस्पताल भिजवाया। घटना की जानकारी पाते ही पुलिस अफसर भी मौके पर पहुंच गये।
हादसे में बोलेरो वाहन के परखच्चे उड़ गये और सभी सवार अंदर फंस गये। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को छोड़ कर मौके से भाग निकला। सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाने के बाद शवों को कब्जे में ले लिया।



