Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मणिपुर में 08 मार्च से सभी सड़कों पर लोगों की निर्विघ्न आवाजाही सुनिश्चित की जाये : अमित शाह

मणिपुर में 08 मार्च से सभी सड़कों पर लोगों की निर्विघ्न आवाजाही सुनिश्चित की जाये : अमित शाह

New Delhi news : केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को नयी दिल्ली में मणिपुर की सुरक्षा स्थिति पर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में गृह मंत्री ने निर्देश दिया कि 08 मार्च से मणिपुर में सभी सड़कों पर जनता की स्वतंत्र आवाजाही सुनिश्चित की जाये और बाधा उत्पन्न करने का प्रयास करनेवालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाये।

गृह मंत्रालय के अनुसार नॉर्थ ब्लॉक में आयोजित बैठक में मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला, केन्द्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, आसूचना ब्यूरो के निदेशक तपन कुमार डेका, सेना के उप प्रमुख, पूर्वी कमान के सेना कमांडर, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और असम राइफल्स के महानिदेशक, मणिपुर के सुरक्षा सलाहकार और गृह मंत्रालय (एमएचए), सेना और मणिपुर प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

बैठक के दौरान केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार मणिपुर में स्थायी शांति बहाल करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा इस सम्बन्ध में सभी आवश्यक सहायता प्रदान कर रही है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने निर्देश दिया कि 08 मार्च, 2025 से मणिपुर में सभी सड़कों पर लोगों के लिए निर्विघ्न आवाजाही सुनिश्चित की जाये। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि बाधा उत्पन्न करने का प्रयास करनेवाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाये। अमित शाह ने निर्देश दिये कि मणिपुर की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर निर्धारित प्रवेश बिन्दुओं के दोनों ओर बाड़ लगाने का काम जल्द से जल्द पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मणिपुर को नशा मुक्त बनाने के लिए नशे के व्यापार में शामिल पूरे नेटवर्क को खत्म किया जाना चाहिए।

Share this:

Latest Updates