Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

प्रधानमंत्री आज उत्तराखंड के मुखीमठ में करेंगे मां गंगा की पूजा, सभी तैयारियां पूरी

प्रधानमंत्री आज उत्तराखंड के मुखीमठ में करेंगे मां गंगा की पूजा, सभी तैयारियां पूरी

Uttarkashi News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराखंड दौरे की दिन तय हो गया है। प्रधानमंत्री मोदी 06 मार्च को उत्तरकाशी जिले में मां गंगा के शीतकालीन प्रवास (मुखीमठ) मुखवा पहुंचेंगे। मोदी यहां गंगा पूजा के अलावा कई कार्यक्रमों में शामिल होने के अलावा हर्षिल में लोगों को सम्बोधित भी करेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन व श्री पांच मंदिर गंगोत्री समिति ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

तय कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को मां गंगा के शीतकालीन प्रवास (मुखीमठ) मुखवा पहुंच कर पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री यहां मुखबा व्यू प्वाइंट से ही हिमालय के दर्शन करेंगे। इसके बाद हर्षिल पहुंच कर विंटर टूरिज्म पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। वहां बाइक रैली को हरी झंडी दिखायेंगे। इसके बाद हर्षिल में एक कार्यक्रम को सम्बोधित करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कई गण्यमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।

Share this:

Latest Updates