Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

लालू के बड़े लाल ने राहुल गांधी को दे डाली ऐसी नसीहत कि मत पूछिए, जानिए क्या कहा…

लालू के बड़े लाल ने राहुल गांधी को दे डाली ऐसी नसीहत कि मत पूछिए, जानिए क्या कहा…

RJD सुप्रीमो लालू यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को बड़ी नसीहत दे डाली। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी को राजनीति में आगे लाएं। राहुल गांधी इधर-उधर की बात को छोड़ें, यदि उन्हें बीजेपी और आरएसएस को हराना है, तो सभी क्षेत्रीय दलों को एक साथ मिलाकर लड़ाई लड़े। समाजवादी पार्टियां ही आरएसएस और बीजेपी से लड़ सकती है। तेज प्रताप ने यह बात राहुल गांधी के उदयपुर में चल रहे कांग्रेस के चिंतन शिविर में भारत की क्षेत्रीय पार्टियों पर सवाल उठाने पर कही है। राहुल गांधी ने एक दिन पहले कहा था कि क्षेत्रीय पार्टियों के पास अपनी कोई विचारधारा नहीं होती है।

बताया जा रहा है कि इस बयान के बाद पूरे देश की क्षेत्रीय पार्टियों में रोष है। लेकिन, सबसे ज्यादा बिहार की क्षेत्रीय पार्टियों में रोष है। खुद कांग्रेस की सहयोगी दल आरजेडी ने इसका जमकर विरोध किया है।

नीतीश कुमार कमंडल लेकर हरिद्वार में स्नान करने चले जाएं : तेज प्रताप

तेज प्रताप यादव ने नीतीश कुमार को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मेरे पिताजी लालू यादव की वजह से नीतीश कुमार राजनीति में जिंदा हो गए, नहीं तो उनकी राजनीति खत्म हो रही थी। नीतीश कुमार जी को भाजपा वाले पूरी तरह से परेशान कर रहे हैं। झकझोर रहे हैं। नीतीश कुमार को कमंडल लेकर हरिद्वार में स्नान करने चले जाना चाहिए, भागवत गीता मैं उन्हें भेज दूंगा।

Share this:

Latest Updates