Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पटना-गया-डोभी फोरलेन पर जल्द ही फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, सड़क का 99 प्रतिशत काम पूर्ण

पटना-गया-डोभी फोरलेन पर जल्द ही फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, सड़क का 99 प्रतिशत काम पूर्ण

Patna news : पटना-गया-डोभी फोरलेन का 99 प्रतिशत से अधिक का काम पूरा हो गया है। इस सड़क मार्ग पर अब जल्द ही गाड़ियां खर्राटा भरेंगी। पथ निर्माण विभाग द्वारा इस आशय की जानकारी दी गयी। अब पटना से गया की यात्रा मात्र डेढ़ घंटे मे पूरी हो सकेगी।

इस बारे में बताया गया कि जल्द ही यह फोरलेन सड़क लोगों के लिए पूरी तरह से खोल दी जाएगी। इस प्रोजेक्ट का अपडेट यह है कि 127 किमी में 126 किमी की लंबाई में काम को पूरा कर लिया गया है। केवल तीन आरओबी पर दो लेन का काम शेष बचा है। इस प्रोजेक्ट को अलग-अलग पैकेज में पूरा किया गया है। यह बिहार के तीन जिलों से होकर गुजर रही। इसकी निर्माण लागत 1910.083 करोड़ रुपये है। इसके तहत पांच आरओबी, 20 अंडरपास, चार फ्लाइओवर तथा आठ बाइपास का निर्माण किया गया है।

Share this:

Latest Updates