Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

नहीं रहे महाराणा प्रताप के वंशज अरविंद सिंह मेवाड़, 81 वसंत देखने के बाद हुआ निधन, उदयपुर में शोक

नहीं रहे महाराणा प्रताप के वंशज अरविंद सिंह मेवाड़, 81 वसंत देखने के बाद हुआ निधन, उदयपुर में शोक

Rajasthan news, Udaipur news : महाराणा प्रताप के वंशज और उदयपुर राजपरिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ का रविवार को निधन हो गया। वे पिछले कुछ महीनो से बीमार थे। सिटी पैलेस के शंभू निवास में उनका उपचार चल रहा था। अरविंद सिंह मेवाड़ के पिता का नाम भगवत सिंह मेवाड़ और माता का नाम सुशीला कुमारी मेवाड़ था।

उनके अग्रज महेंद्र सिंह मेवाड़ का निधन गत वर्ष 10 नवंबर 2024 को हुआ था। अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन के बाद शोक में सिटी पैलेस को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। सिटी पैलेस के बाहर सुरक्षा गार्ड तैनात कर दिए गए हैं।

राजपरिवार की संपत्तियों के एग्जीक्यूटर थे अरविंद सिंह

आपको बता दें कि महाराणा भगवत सिंह ने साल 1963 से 1983 के बीच पूर्व राजपरिवार की कई संपत्तियों को लीज पर दिया था। इस फैसले से नाराज होकर उनके बड़े बेटे महेंद्र सिंह मेवाड़ ने अदालत में मुकदमा दायर कर दिया था।

महेंद्र सिंह ने अदालत में अपील की थी कि ‘रूल ऑफ प्राइमोजेनीचर’ को छोड़कर पैतृक संपत्तियों को बराबर-बराबर हिस्सों में बांटा जाए। यह नियम देश की आजादी के बाद लागू हुआ था। इसके तहत परिवार का बड़ा बेटा राजा बनता था और सारी संपत्ति उसी के पास होती थी।

भगवत सिंह ने इस मामले में अदालत में जवाब दिया कि ये सभी संपत्तियां ‘इम्पोर्टेबल एस्टेट’ यानी अविभाज्य हैं। बाद में उन्होंने 15 मई 1984 को अपनी वसीयत में संपत्तियों का एग्जीक्यूटर अपने छोटे बेटे अरविंद सिंह मेवाड़ को बना दिया था।

कल होगा अरविंद सिंह मेवाड़ का अंतिम संस्कार

अरविंद सिंह मेवाड़ के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन सोमवार की  सुबह 7 बजे से 11:00 बजे तक सिटी पैलेस में किया जा सकेगा। इसके बाद उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी।  महासतिया में  उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Share this:

Latest Updates