Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

झारखंड के चाईबासा में जिन्दा जले चार बच्चे, खेलने के दौरान हुआ हादसा

झारखंड के चाईबासा में जिन्दा जले चार बच्चे, खेलने के दौरान हुआ हादसा

West Singhbhoom News: पश्चिमी सिंहभूम जिले (चाईबासा) के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के गीतिलिपि गांव में सोमवार सुबह हादसा हो गया। पुआल में लगी आग की चपेट में आकर वहां खेल रहे चार बच्चों की जल कर मौत हो गयी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों के शवों को निकालने का प्रयास शुरू किया। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चारों बच्चे घर के पास पुआल में खेल रहे थे, तभी अचानक आग लग गयी और वे उसकी चपेट में आ गये। मृतकों में अर्जुन चातार का पांच वर्षीय पुत्र प्रिंस चातार, चंद्रमोहन सिंकू का पांच वर्षीय पुत्र साहिल सिंकू, सुखराम सुंडी का दो वर्षीय पुत्र रोहित सुंडी और पांच वर्षीय भूमिका सुंडी शामिल हैं।
इस घटना पर पुलिस अधीक्षक (एसपी) आशुतोष शेखर ने बताया कि चारों बच्चे नाबालिग थे और मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Share this:

Latest Updates