Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

झारखंड विधानसभा में पुल निर्माण में अनियमितताओं पर हंगामा, अमित महतो ने विधानसभा में घेरा सरकार को

झारखंड विधानसभा में पुल निर्माण में अनियमितताओं पर हंगामा,  अमित महतो ने विधानसभा में घेरा सरकार को

Ranchi News: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान बुधवार को विधायक अमित महतो ने सिल्ली में बन रहे पुल की अनियमितताओं का मामला सदन में उठाया।
उन्होंने बताया कि ठेकेदार मेसर्स एएन पांडेय को तीन पुलों के निर्माण की जिम्मेदारी दी गयी थी, लेकिन इनमें से दो पुल ध्वस्त हो गये। इस पर विधायक मनोज यादव ने कटाक्ष करते हुए पूछा कि तीसरा पुल कब धंसेगा?अमित महतो ने कहा कि 2021 में जांच कमेटी बनायी गयी, लेकिन आज तक जांच प्रतिवेदन नहीं दिया गया है। पदाधिकारी संवेदक को संरक्षण दे रहे हैं। संवेदक को अब तक काली सूची (ब्लैक लिस्ट) में नहीं डाला गया है।
इस पर ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि सरकार संवेदक को बचाने का प्रयास नहीं कर रही है। चलते सत्र में वस्तुस्थिति से अवगत करा दिया जायेगा।
उन्होंने कहा कि जांच का आदेश मुख्यमंत्री ने दिया है। संवेदक को डिबार किया गया है। जांच कमेटी की रिपोर्ट  आने के बाद कार्रवाई की जायेगी। इस पर अमित महतो ने कहा कि पदाधिकारी मंत्री को गुमराह कर रहे हैं।

वन विभाग से एनओसी मिलते ही जलापूर्ति शुरू कर दी जायेगी

वहीं, जनार्दन पासवान के कानहाचट्टी प्रखंड मुख्यालय में पेयजलापूर्ति के सवाल पर प्रभारी मंत्री योगेन्द्र प्रताप ने कहा कि वन विभाग से एनओसी मिलते ही जलापूर्ति शुरू कर दी जायेगी।

हेल्थ सब सेंटर पर बन रही जलमीनार : नवीन

विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि हरमू में हेल्थ सब सेंटर की जमीन पर जलमीनार बनायी जा रही है। यह जमीन हेल्थ सेंटर के लिए है। इसका विरोध करने पर प्रशासन ने झूठी एफआईआर कर दी। इसे दूसरी जगह हस्तांतरित किया जाये

Share this:

Latest Updates