Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

विधायक राजेश को मिली बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की कमान, दलित वोट बैंक साधने का प्रयास

विधायक राजेश को मिली बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की कमान, दलित वोट बैंक साधने का प्रयास

Patna News : बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से अखिलेश प्रसाद यादव को हटा दिया गया है। उनके स्थान पर राजेश कुमार को बिहार कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी के जनरल सेक्रेटरी व सांसद केसी वेनुगोपाल ने इस सम्बन्ध में आदेश जारी किया है। राजेश कुमार दलित वर्ग से आते है और वह बिहार के औरंगाबाद जिले के कुटुम्बा से दो बार विधायक रह चुके हैं।

अखिलेश प्रसाद यादव ने दी बधाई

राजेश कुमार को बिहार कांग्रेस का अध्यक्ष बनाये जाने पर पार्टी के निवर्तमान अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद यादव ने बुधवार को उन्हें अपनी बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखे बधाई संदेश में कहा कि ‘कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व आदरणीय राहुल गांधी जी, मल्लिकार्जुन खड़गे जी, केसी वेणुगोपाल जी को मेरा धन्यवाद कि आपने मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता पर भरोसा रखते हुए बिहार जैसे बड़े राज्य की कमान सौंपी थी। मैं राजेश कुमार जी को बधाई देता हूं। आशा करता हूं कि आपके नेत्तृव में बिहार में कांग्रेस पार्टी एक नयी ऊंचाई की बुलंदी तक जायेगी।’

आगामी विस चुनाव के मद्देनजर पार्टी ने चुना दलित चेहरा

पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिहार विधानसभा चुनाव से लगभग छह महीने पहले यह बदलाव किया है और एक दलित चेहरे पर अपना दांव खेला है। कांग्रेस का यह दांव पार्टी के अकेले चुनाव लड़ने की तरफ भी इशारा करती है। जिस तरह से कन्हैया कुमार की यात्रा को समर्थन मिल रहा है। पार्टी को पूरी उम्मीद है कि दलित चेहरे के सहारे पिछले कई साल से पार्टी बिहार में अपनी खोई हुई प्रतिष्ठा वापस पा सकती है। राजेश कुमार की पार्टी में स्वच्छ छवि रही है और गुटबाजी की राजनीति से खुद को अलग रखते हैं। यही कारण है कि पार्टी आलाकमान ने उनके नाम पर मुहर लगायी है।

Share this:

Latest Updates