Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा है कि धान क्रय की प्रक्रिया एक रोटेशन सिस्टम है। उस हिसाब से उठाव होता है। बिलिंग होती है। कंटीन्यूस प्रोसेस है। कभी-कभी किसी वर्ष अधिक समय लग जाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में राइस मिलों की संख्या बढ़ायी जा रही है। ये बातें श्री सोरेन ने गुरुवार को सदन में जयराम महतो के सवाल का जवाब देते हुए कहीं।
जयराम महतो ने कहा कि विधायकों का वेतन एक मुश्त आता है और किसानों को किस्तों में राशि दी जाती है। अगर किसानों को समर्थन मूल्य का पैसा देर से मिलता है, तो क्या सरकार इसका ब्याज भी देगी। इस पर मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि धान लेने के समय किसानों को 50 फीसदी राशि देते हैं। उसके बाद दूसरी किस्त में 50 फीसदी राशि दी जाती है। उन्होंने कहा कि एक मुश्त राशि देने से करप्शन बढ़ेगा।
प्रदेश में राइस मिलों की संख्या बढ़ायी जा रही है : हेमन्त

Share this:


