Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अंतर जिला सीनियर क्रिकेट में गिरिडीह ने धनबाद को दो विकेट से हराया, लातेहार, कोडरमा और खूंटी जीते

अंतर जिला सीनियर क्रिकेट में गिरिडीह ने धनबाद को दो विकेट से हराया, लातेहार, कोडरमा और खूंटी जीते

Dhanbad news: गिरिडीह ने देवघर में चल रहे रणधीर वर्मा ट्रॉफी अंतर जिला सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट के एक मैच में धनबाद को दो विकेट से हरा दिया। इस मैच में धनबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.2 और में 198 रन बनाए । राजेश कुमार ने 61, अनुराग सिंह ने 38, कुनैन कुरैशी और राजवीर सिंह डांग ने 19-19 रन बनाए  । सचिन तिवारी ने 23 रनों का योगदान किया । गिरिडीह की ओर से अंकित ने 37 रन देकर तीन एवं सदाब हुसैन एवं फुरकान अंसारी ने दो-दो विकेट लिए । जवाब में गिरिडीह ने 8 विकेट पर 200 रन बनाकर मैच जीत लिया। जोगिंदर राय ने दो छक्के एवं 10 चौके की मदद से नाबाद 86, अमित ने 46 व बिक्की 17 रन बनाए । धनबाद की ओर से जीशान अली ने तीन तथा अनुराग सिंह ने दो विकेट लिया।आज खेले गए अन्य मैचों में लातेहार ने पलामू को 20 रनों से तथा कोडरमा ने गुमला को 54 रनों से हराया । एक अन्य मैच में खूंटी ने सरायकेला– खरसावां को 9 विकेट से हराया।

Share this:

Latest Updates