Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

जेएससीए के लाइफ मेंबर उमाकांत सिंह का निधन

जेएससीए के लाइफ मेंबर उमाकांत सिंह का निधन

Ranchi news : झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) के लाइफ मेंबर उमाकांत का सिंह (62) का निधन 22 मार्च को पश्चिम बंगाल के अंडाल थाना क्षेत्र में हो गया। उनकी मौत सड़क दुर्घटना में हो गई। उनका अंतिम संस्कार दुर्गापुर वर्निंग घाट में 24 मार्च को कर दिया गया। सड़क दुर्घटना में उनकी पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हैं। उनका इलाज दुर्गापुर के एक अस्पताल में चल रहा है। स्वर्गीय उमाकांत सिंह अपने पीछे एक पुत्र ‍छोड़ गए हैं। उन्हें एक ही लड़का था, जिसकी 29 अप्रैल को शादी होनी थी। वह बेटे की शादी की सारी तैयारी कर के गया से लौट रहे थे। इसी दौरान अंडाल में सड़क हादसा हो गया। उमाकांत सिंह स्वर्गीय अमिताभ चौधरी के अभिन्न मित्रों में से एक थे। उनके निधन पर जेएससीए के लाइफ मेंबर रंजीत सिंह, रमेश सिंह, कृष्णा सिंह, मन्धाता सिंह, एस बी सिंह, अवधेश सिंह आदि ने शोक व्यक्त किया है। जेएससीए के आजीवन सदस्य आइजी अखिलेश झा ने भी उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।

Share this:

Latest Updates