Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

नागपुर हिंसा के मास्टरमाइंड के मकान पर चला बुलडोजर, नगर निगम ने ध्वस्त किया अवैध हिस्सा

नागपुर हिंसा के मास्टरमाइंड के मकान पर चला बुलडोजर, नगर निगम ने ध्वस्त किया अवैध हिस्सा


Nagpur News: नागपुर हिंसा मामले के मुख्य आरोपित फहीम खान के मकान पर सोमवार को बुलडोजर कार्रवाई को अंजाम दिया गया। नागपुर नगर निगम के अधिकारियों ने फहीम के मकान के अवैध हिस्से के ध्वस्त कर दिया है।
अल्पसंख्यक लोकतांत्रिक पार्टी (एमडीपी) का नेता फहीम खान 17 मार्च को नागपुर में हुई हिंसा का मुख्य आरोपित है। जांच में पता चला कि फहीम खान ने नागपुर के यशोधरानगर पुलिस स्टेशन की सीमा के भीतर संजय बाग कॉलोनी में दो मंजिला इमारत का निर्माण किया है। नगर निगम के अनुसार फहीम खान के मकान का एक बड़ा हिस्सा अवैध तरीके से बनाया गया था। नागपुर मनपा ने रविवार को उसके घर पर अवैध निर्माण हटाने के लिए नोटिस जारी किया था तथा अवैध निर्माण हटाने के लिए उसे 24 घंटे की समय सीमा दी गयी। इसके बाद स्थानीय लोगों का कहना है कि उनका पूरा परिवार अपने रिश्तेदारों के यहां चला गया है।

पुलिस की रिपोर्ट में फहीम खान हिंसा का मास्टरमाइंड
पुलिस की रिपोर्ट में फहीम खान को हिंसा का मास्टरमाइंड बताया गया है। एफआईआर में साफ तौर पर उल्लेख किया गया है कि फहीम खान ने हिंसा वाले दिन इलाके में भीड़ इकट्ठा की थी और भीड़ को पुलिस और प्रशासन के खिलाफ भड़काया। इसके बाद पुलिस ने फहीम खान को भीड़ इकट्ठा करने और हिंसा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अब नगर निगम ने फहीम खान के मकान के अवैध हिस्से पर बुलडोजर चला दिया है।

Share this:

Latest Updates