Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

… और अचानक चलती ट्रेन से कूद गई एक स्टूडेंट, छेड़खानी से बचने के लिए…

… और अचानक चलती ट्रेन से कूद गई एक स्टूडेंट, छेड़खानी से बचने के लिए…

Bihar (बिहार) के समस्तीपुर में जनसाधारण एक्सप्रेस से 18 मई को अपने घर जा रही एक 22 साल की स्टूडेंट छेड़खानी से परेशान थी। छेड़खानी से खुद को बचाने के लिए अचानक वह चलती ट्रेन से कूद गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,ग्रामीणों को वह ट्रैक के किनारे गंभीर हालत में मिली थी। उसे रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लड़की के दोनों पैर, हाथ और सिर में गंभीर चोट लगी है। उसके दांत भी टूट गए हैं। 

बेगूसराय जिले की है नर्सिंग स्टूडेंट

 मुजफ्फरपुर में वह नर्सिंग की पढ़ाई करती है। ट्रेन से वह बरौनी अपने घर के लिए निकली थी। लड़की बेगूसराय जिले की रहने वाली है। वो अपने घर लौट रही थी। रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट के पुलिस निरीक्षक एनके सिन्हा ने बताया सबसे पहले युवती का इलाज शुरू कराया गया। फिर लड़की से परिवार वालों के नंबर लेकर फोन कर बुलाया गया। छात्रा की हालत की गंभीर को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है।

आरोपियों को किया जाएगा अरेस्ट

इस मामले में समस्तीपुर जीआरपी थानाध्यक्ष अच्छेलाल सिंह यादव ने कहा कि युवती को ट्रेन से गिरने की जानकारी मिली है। मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की गई। आरोपियों की पहचान होते ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

…तो ट्रेन से कूदना ही सही समझा

अस्पताल में भर्ती छात्रा ने बताया कि वो दोपहर 3.15 बजे मुजफ्फरपुर से बरौनी जाने के लिए जनसाधारण ट्रेन में चढ़ी थी। जहां वह बैठी थी, वहां 6 लड़के थे। वे गंदे-गंदे कमेंट करने लगे। उसने मना किया तो उसे यहां-वहां छूने लगे। वो परेशान हो गई थी। हालात बिगड़ गए थे। वो गेट पर आ गई। घर पर मदद के लिए फोन करने लगी। तभी वो लड़के फोन छीनने लगे और फिर से छूना शुरू कर दिया। ट्रेन में बहुत लोग थे, लेकिन कोई मदद को आगे नहीं आया। क्या करती कुछ समझ नहीं आया तो ट्रेन से कूदना ही सही समझा।

आरोपियों को नहीं पहचानती लड़की

लड़की ने बताया कि वह आरोपियों को नहीं पहचानती है। लड़की ANM की छात्रा है। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कोरबद्धा रेलवे फाटक संख्या 50 सी के ओएचई पोल संख्या 31/12 के पास लड़की ट्रेन से कूद गई। ग्रामीणों ने उसे रेलवे के अस्पताल में भर्ती करवाया।

Share this:

Latest Updates