Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

WOEFUL: …और अचानक भरभरा कर गिर गई नमक फैक्ट्री की दीवार, इस तरह दफन हो गईं 12 जिंदगियां…

WOEFUL: …और अचानक भरभरा कर गिर गई नमक फैक्ट्री की दीवार, इस तरह दफन हो गईं 12 जिंदगियां…

Gujrat (गुजरात) में मोरबी के हलवाड़ जीआईडीसी में एक नमक कारखाने की दीवार 18 मई को दोपहर 12:00 बजे अचानक भरभरा कर गिर गई। इस हादसे में 12 जिंदगी में दफन हो गईं। मरने वाले सभी इस फैक्ट्री में काम करने वाले श्रमिक थे। एक शख्स जख्मी बताया जा रहा है है। उसका इलाज एक अस्पताल में चल रहा है। हादसे पर पीएम मोदी और सीएम भूपेंद्र पटेल ने दुख जताया। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतक परिवारों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार की मदद का एलान किया गया है। मोरबी पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया, “हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है और उनके शव मलबे से बरामद किए गए हैं। उन्हें पोस्टमार्टम के लिए हलवाड़ के एक सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। हादसे में एक व्यक्ति घायल है और पास के अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।”

खाद्य नमक भी बनाती है कंपनी

सरकारी सूत्रों ने कहा कि यह घटना सागर केम फूड इंडस्ट्रीज में हुई, जिसे जीआईडीसी हलवाड़ में प्लॉट नंबर 61, 62 और 63 आवंटित किया गया है। कंपनी अन्य उत्पादों के साथ खाद्य नमक भी बनाती है। उधर, राज्य के श्रम एवं रोजगार मंत्री और स्थानीय विधायक बृजेश मेरजा ने कहा कि यह दुखद घटना हलवाड़ औद्योगिक क्षेत्र के अंदर स्थित समुद्री नमक की फैक्ट्री में हुई। उन्होंने कहा, “कम से कम कारखाने के 12 श्रमिकों की मौत हो गई है।”

Share this:

Latest Updates