Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

प्रधानमंत्री अगले हफ्ते करेंगे थाईलैंड और श्रीलंका की यात्रा, बिमस्टेक शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग

प्रधानमंत्री अगले हफ्ते करेंगे थाईलैंड और श्रीलंका की यात्रा, बिमस्टेक शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग

New Delhi News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 04 अप्रैल को आयोजित होने वाले 6वें बिमस्टेक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 03-04 अप्रैल तक बैंकॉक, थाईलैंड का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी की यह थाईलैंड की तीसरी यात्रा होगी। थाईलैंड से प्रधानमंत्री 4 से 6 अप्रैल तक श्रीलंका की राजकीय यात्रा पर जायेंगे।
प्रधानमंत्री 03 अप्रैल को थाईलैंड के प्रधानमंत्री के साथ बैठक करेंगे। बैठक के दौरान दोनों द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा करने के साथ भविष्य की साझेदारी का मार्ग प्रशस्त करेंगे। हालांकि, आज आये भूकम्प से सम्मेलन पर आशंका के बादल छा गये हैं।
विदेश मंत्रालय के सचिव (पूर्व) जयदीप मजूमदार ने प्रधानमंत्री मोदी की आगामी यात्राओं पर आज पत्रकार वार्ता में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिखर सम्मेलन का विषय ‘बिमस्टेक: समृद्ध, लचीला और खुला’ है। बिम्सेटक की अध्यक्षता वर्तमान में थाईलैंड के पास है और वे इसे आगे बांग्लादेश को सौंपेगा। बिम्सेटक नेता शिखर सम्मेलन के दौरान सहयोग को गति देने के तरीकों और साधनों पर विचार-विमर्श करेंगे।
मजूमदार के अनुसार श्रीलंका यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के साथ द्विपक्षीय हितों को बढ़ावा देने पर बनी संयुक्त दृष्टि से जुड़े सहयोग के क्षेत्रों में हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे।
इस दौरान विदेश सचिव ने मीडिया से जुड़े प्रश्नों के उत्तर दिये। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्रीलंका के समक्ष भारतीय मछुआरों का मुद्दा उठायेंगे। इस मुद्दे को आजीविका और मानवीय पहलू से देखा जाना चाहिए और बल प्रयोग करना ठीक नहीं है।

Share this:

Latest Updates