Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

डीसीसीसी अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट : समर सिंह के शतक से जीता डीसीसीसी येलो

डीसीसीसी अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट : समर सिंह के शतक से जीता डीसीसीसी येलो

Dhanbad news: समर प्रताप सिंह के शानदार शतक (111) की बदौलत डीसीसीसी येलो ने सीसीडबलूओ ग्राउंड में चल रहे अंडर -14 क्रिकेट टूर्नामेंट के एक मैच में  डीसीसीसी ब्लू को मात्र 7 रनों से हरा दिया।

डीसीसीसी येलो ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 28.1 ओवर में 198 रन बनाए। कप्तान समर प्रताप सिंह ने दो छक्के एवं 18 चौके की मदद से से 111  रनों की शानदार शतकीय पारी खेली ।जबकि अंकित राज ने 18,  आदित्य वत्स ने 20 व प्रदिपतो घोष ने 16 रनों का योगदान किया। ब्लू टीम की ओर से सम्राट सिंह एवं सक्षम सिंह ने तीन-तीन तथा अमन ने एक विकेट लिया। जवाब में ब्लू की टीम 20. 5 ओवर में 191 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। लवकेश ने 44, अमन ने 44, आदित्य राज ने 20 एवं अरनव धूया ने 14 रन बनाए।

येलो टीम की ओर से अंकित राज ने चार, समर सिंह ने तीन तथा आयुष घोष, आदित्य वत्स एवं प्रदीप्त घोष ने एक-एक विकेट लिया। समर प्रताप सिंह  को मैन आफ द मैच का

 अवार्ड राजीव घोष ने प्रदान किया। अनुराग कुमार एवं आयुष घोष ने अंपायर की भूमिका निभाई।

Share this:

Latest Updates