Imphal News: मणिपुर के नोनी में शनिवार दोपहर को भूकम्प के झटके महसूस किये गये हैं। रिक्टर स्केल पर भूकम्प की तीव्रता 3.8 मापी गयी है। फिलहाल, भूकम्प से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।
राष्ट्रीय भूकम्प विज्ञान केन्द्र के अनुसार शनिवार को मणिपुर के नोनी में दोपहर 02 बज कर 31 मिनट 39 सेकेंड पर 3.8 तीव्रता का भूकम्प आया। भूकम्प का केन्द्र जमीन में 10 किलोमीटर नीचे स्थित था। भूकम्प का एपीक सेंटर 24.90 उत्तरी अक्षांश तथा 93.59 पूर्वी देशांत्तर पर स्थित था।
उल्लेखनीय है कि पिछले 24 घंटों के दौरान मणिपुर में तीन और मेघालय में एक बार भूकम्प के झटके महसूस किये गये हैं। पड़ोसी देश म्यांमार में 7.7 तीव्रता का बेहद शक्तिशाली भूकम्प शुक्रवार को आया था। इसके चलते म्यांमार में भारी तबाही हुई है।
मणिपुर के नोनी में महसूस किये गये भूकम्प के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.8 रही तीव्रता

Share this:


