Honey Singh, health tips, Lifestyle : आज के हाईटेक दौर में मोटापा एक ऐसी बीमारी के रूप में फैल रही है, जो कई अन्य बीमारियां पैदा कर रही है। इस बीमारी के पैदा होने का मुख्य कारण हमारी जीवन शैली और खान-पान में असंतुलन है। एक से बढ़कर एक बड़ी हस्तियां इसकी शिकार हो रही है। आज हम चर्चा कर रहे हैं आज के चर्चित गायक हनी सिंह की। हनी सिंह जब मोटापा के शिकार हुए तो उनकी परेशानी बढ़ गई और उन्होंने इस समस्या का समाधान करने के लिए उचित रास्ता अख्तियार किया। अपने खान-पान में और एक्सरसाइज में ऐसा परिवर्तन किया कि चंद दिनों में ही उनका वजन 17 किलो कम हो गया। वाकई यह आश्चर्यजनक लगता है, लेकिन है सच्चाई।
95 किलो से हो गए 77 किलो
हनी सिंह के फिटनेस कोच अरुण कुमार का कहना है कि अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो डेडिकेशन, डिसिप्लिन, पेशेंस और सही गाइडेंस आवश्यक है है। हनी सिंह ने केवल एक महीने में 17 किलों वजन कम किया है। हनी सिंह ने 95 किलो से 77 किलो हो गए। अरुण कुमार ने बताया कि सही डाइट, प्लान, कड़ी एक्सरसाइज और एक खास ग्रीन जूस हनी सिंह के कम वजन के लिए बहुत बढ़िया है।
स्पेशल जूस का रेगुलर सेवन
फिटनेस कोच ने बताया है कि डिटॉक्स ड्रिंक शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। हनी सिंह ने इसका रेगुलर सेवन किया। इसको बनाने के लिए आपको चुकंदर, खीरा, आंवला, गाजर और धनिया पत्ते की जरुरत पड़ती है। इस जूस को खाली पेट पीना लाभदायक होता है।
ब्रेकफास्ट और लंच का संतुलित चार्ट
एक गिलास ग्रीन डिटॉक्स जूस और मिक्स वेजिटेबल पल्प। लंच में उबला हुआ चिकन और चावल। शाम में एक कटोरा सब्जी का सूप या उबला हुआ चिकन। डिनर में हरी सब्जियां या सूप का सेवन। प्रोसेस्ड फूड, शुगर और शराब से पूरी तरह मुक्ति।
नियमित एक्सरसाइज का प्लान
याद रखिए, केवल डाइट से ही वजन कम नहीं होता। इसके लिए अपनी डाइट के साथ एक इंटेंस वर्कआउट प्लान भी फॉलो करें। मांसपेशियों को मजबूत बनाने और चर्बी घटाने के लिए। कैलोरी बर्न करने और स्टैमिना बढ़ाने के लिए एक सुनिश्चित एक्सरसाइज प्लान को फॉलो करना जरूरी है।



