Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

भाजपा सरकार अपनी सभी गारंटियों को कर रही पूरा : मोदी

भाजपा सरकार अपनी सभी गारंटियों को कर रही पूरा : मोदी

New Delhi News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार अपनी सभी गारंटियों को तेजी से पूरा कर रही है। यह ईमानदारी से किये गये प्रयासों का नतीजा है। इसके चलते भाजपा पर जनता का भरोसा बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह वर्ष छत्तीसगढ़ का रजत जयंती और संयोग से अटलजी का जन्म जयंती का शताब्दी वर्ष है। छत्तीसगढ़ सरकार 2025 को अटल निर्माण वर्ष के रूप में मना रही है। हमारा संकल्प है- ‘हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे।’
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 33,700 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इसमें गरीबों के लिए घर, स्कूल, रोड, रेल, बिजली और गैस पाइपलाइन शामिल हैं।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि धीरे-धीरे छत्तीसगढ़ की तस्वीर और तकदीर दोनों बदल रही है। छत्तीसगढ़ शत-प्रतिशत बिजली से चलनेवाले रेल नेटवर्क में शामिल हो गया है। छत्तीसगढ़ की बहनों से किये गये वादे को पूरा करके दिखाया है। धान किसानों को दो साल का बकाया बोनस मिला है। बढ़े हुए एमएसपी पर धान की खरीदी की गयी है। इससे लाखों किसान परिवारों को हजारों करोड़ रुपये मिले हैं। कांग्रेस की सरकार में यहां भर्ती परीक्षाओं में भी खूब घोटाले हुए। भाजपा सरकार ने भर्ती परीक्षाओं में हुए घोटालों को लेकर जांच बिठायी है। हमारी सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ परीक्षाएं करा रही है।
इस दौरान प्रधानमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी की सरकारों की ओर से आदिवासी समाज के लिए किये जा रहे विशेष अभियानों का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि हमने ‘धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान’ शुरू किया। पहली बार हमारी सरकार ने अति पिछड़े आदिवासियों के लिए ‘पीएम जनमन’ योजना बनायी है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ माता महामाया की धरती है, माता कौशल्या का मायका है। ऐसे में मातृशक्ति को समर्पित 09 दिन छत्तीसगढ़ के लिए बहुत विशेष रहते हैं और यह उनका सौभाग्य है कि नवरात्र के पहले दिन यहां पहुंचे हैं।

Share this:

Latest Updates