Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

ताला मरांडी ने भाजपा छोड़ी, झामुमो में हुए शामिल

ताला मरांडी ने भाजपा छोड़ी, झामुमो में हुए शामिल

Ranchi news : भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने शुक्रवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता सहित सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।

ताला मरांडी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ज्वाइन कर लिया है। झामुमो में शामिल होने के बाद वह साहिबगंज में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के साथ नजर आये।

ताला मरांडी ने प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को अपना इस्तीफा भेजा है। उन्होंने एक आधिकारिक पत्र जारी कर अपने इस्तीफे की घोषणा की और पार्टी द्वारा अब तक दिये गये सभी अवसरों के लिए आभार जताया।

अपने त्यागपत्र में ताला मरांडी ने लिखा, ‘मैं, ताला मरांडी, भारतीय जनता पार्टी का एक समर्पित सदस्य रहा हूं। पार्टी द्वारा दिये गये अवसरों के लिए मैं आभार प्रकट करता हूं। वर्तमान परिस्थितियों, व्यक्तिगत कारणों एवं वैचारिक मतभेदों के चलते मैंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता तथा सभी पदों से त्यागपत्र देने का निर्णय लिया है। मेरा यह निर्णय गहन विचार-विमर्श के पश्चात लिया गया है और इसमें किसी प्रकार की दुर्भावना नहीं है। कृपया, मेरे त्यागपत्र को स्वीकार करते हुए मुझे मुक्त किया जाये।’

Share this:

Latest Updates