Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Kishtwar Encounter: किश्तवाड़ में एक आतंकवादी ढेर, उधमपुर में तलाशी अभियान तेज

Kishtwar Encounter: किश्तवाड़ में एक आतंकवादी ढेर, उधमपुर में तलाशी अभियान तेज


Jammu News: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में शुक्रवार को एक आतंकवादी मारा गया, जबकि उधमपुर जिले में तीन आतंकवादियों के एक समूह को पकड़ने के लिए एक अलग अभियान चल रहा है। शुक्रवार को भी उधमपुर जिले के जोफर-मार्टा जंगलों में तलाशी अभियान चल रहा है। Kishtwar Encounter में खोजी कुत्तों और हवाई निगरानी से लैस कई सुरक्षा एजेंसियां इलाके में छिपे तीन आतंकवादियों का पता लगाने के लिए पूरे जंगल क्षेत्र की तलाशी ले रही हैं ।

सेना और पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान मुठभेड़


सेना के अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों ने जम्मू क्षेत्र के पहाड़ी जिलों में विभिन्न स्थानों के बीच संभावित रूप से घूमनेवाले आतंकवादियों पर नजर रखने के लिए डोडा जिले के भद्रवाह क्षेत्र में निगरानी का दायरा बढ़ा दिया है। Kishtwar Encounter की यह घटना तब हुई जब सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से चतरू वन क्षेत्र में बुधवार को अभियान शुरू किये गये थे। ऑपरेशन के दौरान बलों का आतंकवादियों से सम्पर्क स्थापित हुआ। मारा गया आतंकवादी पाकिस्तान के सैफुल्लाह मॉड्यूल का हिस्सा था, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यह वही मॉड्यूल है, जिसने 15 जुलाई, 2024 को डोडा में सेना की एक टीम पर घात लगाकर हमला किया था, जिसमें एक अधिकारी और एक राइफलमैन की मौत हो गयी थी।

सेना की एक्स पर पोस्ट में दी गई मुठभेड़ की जानकारी

सेना की व्हाइट नाइट कोर या 16 कोर ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि मुठभेड़ के दौरान अब तक एक आतंकवादी को मार गिराया गया है। दुर्गम इलाके और प्रतिकूल मौसम के बावजूद हमारे बहादुर सैनिक अथक अभियान जारी रखे हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि विशेष बलों ने इस आॅपरेशन के दौरान ऊंचे बर्फीले इलाकों और खतरनाक इलाकों का सामना किया, जबकि कुछ अन्य आतंकी अभी भी सुरक्षाबलों से खुद को बचाते हुए छिप रहे हैं। सुरक्षाबलों ने डोडा जिले के भद्रवाह क्षेत्र के ऊंचाई वाले इलाकों में निगरानी तेज कर दी है, क्योंकि ऊंचे घास के मैदानों में बर्फ पिघल रही है। उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टरों और ड्रोन की मदद से सैनिक किश्तवाड़, उधमपुर और कठुआ जिलों को जोड़ने वाले ऊंचाई वाले इलाकों में उच्च स्तर की निगरानी कर रहे हैं। कठुआ-उधमपुर-किश्तवाड़ के पहाड़ी इलाकों में पिछले 19 दिनों में पांच मुठभेड़ हो चुकी हैं, जिनमें तीन आतंकवादी मारे गए और चार पुलिसकर्मी बलिदान हुए थे। तीन अन्य पुलिसकर्मी और एक लड़की घायल हुए थे।

उधमपुर जिले के जोफर-मार्टा जंगलों में तलाशी अभियान


अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को भी उधमपुर जिले के जोफर-मार्टा जंगलों में तलाशी अभियान जारी है। उन्होंने बताया कि खोजी कुत्तों और हवाई निगरानी से लैस कई सुरक्षा एजेंसियां इलाके में छिपे तीन आतंकवादियों का पता लगाने के लिए पूरे जंगल क्षेत्र की तलाशी ले रही हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आमोद अशोक नागपुरे ने कहा कि माना जा रहा है कि यहां दो से तीन आतंकवादी फंसे हुए हैं। उन्होंने बताया कि जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा बढ़ाकर लोगों की तलाशी ली जा रही है और वाहनों की जांच की जा रही है।

Share this:

Latest Updates