Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मप्र के जबलपुर में तेज रफ्तार कार नदी में गिरी, 04 लोगों की मौत और 02 घायल

मप्र के जबलपुर में तेज रफ्तार कार नदी में गिरी, 04 लोगों की मौत और 02 घायल

Jabalpur news : मध्य प्रदेश के जबलपुर जिला मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर चरगंवा थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए सोमती नदी में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार 04 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि 02 लोग गम्भीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर चरगवां थाना प्रभारी अभिषेक प्यासी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकलवाया।

थाना प्रभारी अभिषेक प्यासी ने बताया कि गुरुवार की दोपहर को एक सफेद स्कॉर्पियो कार क्रमांक एमपी 04, बीए 6954 में सवार छह लड़के चरगंवा से जबलपुर जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार सोमती नदी के पास पहुंची, तभी अनियंत्रित होकर पुल से 30 फीट नीचे नदी में गिर गयी। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरन्त पुलिस और 108 एम्बुलेंस को हादसे की सूचना दी। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी थी। उसमें सवार लोगों को निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मौके पर मौजूद ग्रामीणों की मदद से सब्बल से कार की बॉडी को फैला कर उसमें फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में 04 लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि 02 लोग गम्भीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों बोलने की हालत में नहीं हैं। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

Share this:

Latest Updates