Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

गुजरात में जिला अध्यक्षों के चुनाव के लिए कांग्रेस ने पर्यवेक्षक किये नियुक्त

गुजरात में जिला अध्यक्षों के चुनाव के लिए कांग्रेस ने पर्यवेक्षक किये नियुक्त

50 एआईसीसी और 183 पीसीसी नेताओं को सौंपी गयी 41 जिला अध्यक्ष तय करने की जिम्मेदारी, 15 अप्रैल को मोडासा में होगी बैठ

New Delhi news : कांग्रेस ने 2027 में होने वाले आगामी चुनावों को लेकर गुजरात में अभी से तैयारी शुरू कर दी है। इस कड़ी में राज्य में 41 जिला अध्यक्षों के चुनाव को हरी झंडी दे दी गयी है। इन 41 जिला अध्यक्षों के नाम तय करने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के 50 और प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के 183 नेताओं को जिम्मा सौंपा गया है। यह जानकारी पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को यहां दी।

हाल ही में गुजरात में आयोजित पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद पारित प्रस्तावों को लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। इसी के तहत कांग्रेस ने शनिवार को गुजरात में जिला अध्यक्षों के चुनाव के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। एआईसीसी के 50 (जिनमें 7 सहायक के रूप में होंगे) और पीसीसी के 183 नेताओं को 41 अध्यक्षों के चयन की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

एआईसीसी के पर्यवेक्षकों में शामिल प्रमुख नेताओं में बालासाहेब थोराट, बीके. हरिप्रसाद, मणिकम टैगोर, मीनाक्षी नटराजन, विजय इंदर सिंगला, काजी मोहम्मद निजामुद्दीन, अजय कुमार लल्लू, इमरान मसूद, बीवी श्रीनिवास आदि हैं। पर्यवेक्षकों की नियुक्ति के बाद पहली बैठक 15 अप्रैल को मोडासा में होगी।

Share this:

Latest Updates