Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कांग्रेस को एक और बड़ा झटका : भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के कद्दावर नेता सुनील जाखड़, दिल्ली में जेपी नड्डा ने कराया शामिल

कांग्रेस को एक और बड़ा झटका : भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के कद्दावर नेता सुनील जाखड़, दिल्ली में जेपी नड्डा ने कराया शामिल

कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रधान और कद्दावर नेता सुनील जाखड़ गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए। दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भगवा दल की सदस्यता ग्रहण कराई। वहां पार्टी नेताओं ने उनका स्वागत किया। नड्डा ने एक प्रेस कांफ्रेंस करके जाखड़ के भाजपा में शामिल होने का ऐलान किया। इस मौके पर जाखड़ भी उनके साथ थे। जाखड़ के भाजपा में शामिल होने के बाद पंजाब की सियासत में बड़े बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है। जाखड़ ने हाल ही में कांग्रेस को झटका देते हुए पार्टी छोड़ने का ऐलान किया था। तभी से उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थीं।

भाजपा ने भविष्य के लिए किया अहम फैसला

पंजाब में भाजपा के भविष्य के लिए जाखड़ की मौजूदगी काफी अहम मानी जा रही है। चूंकि जाखड़ कांग्रेस के प्रदेश प्रधान भी रहे हैं इसलिए उनकी जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के बीच काफी अच्छी पकड़ है। माना जा रहा है कि जाखड़ की भाजपा में एंट्री के बाद कई बड़े चेहरे कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो पंजाब में भी कांग्रेस उसी मुहाने पर आ जाएगी जहां इस समय यूपी में है। कांग्रेस के कुछ विधायकों के भी भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। कहा यह भी जा रहा है कि आम आदमी पार्टी के कुछ विधायक भी भाजपा के संपर्क में हैं। ऐसे में संभावना यह भी जताई जा रही है कि निकट भविष्य में पंजाब को राजनीतिक संकट से जूझना पड़ सकता है।

Share this:

Latest Updates