Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अंतर जिला अंडर 16 क्रिकेट : धनबाद ने गोड्डा को दस विकेट से हराया

अंतर जिला अंडर 16 क्रिकेट : धनबाद ने गोड्डा को दस विकेट से हराया

Dhanbad news: धनबाद ने जेएससीए अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में गोड्डा को दस विकेट से हरा दिया। जामताड़ा में खेले गए मैच में टास धनबाद ने जीता और गोड्डा को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। गोड्डा की टीम धनबाद की धारदार गेंदबाजी के सामने टिक नहीं पाई और 24.3 ओवर में 52 रनों पर आउट हो गई। सुमित कुमार व फरहान अंसारी ने सर्वाधिक आठ-आठ रन जोड़े। वहीं धनबाद के अमन सहिस  ने 16 पर चार और आनंद राज ने 13 पर तीन विकेट लिए। बाद में धनबाद ने 8.4 ओवर में बिना किसी नुकसान के 53 रन बना मैच दस विकेट से जीत लिया। रूद्र नारायण मिश्रा 22 और रणवीर सिंह 24 रन बनाकर अविजित रहे। प्लेयर आफ द मैच का पुरस्कार अमन सहिस को मिला।

Share this:

Latest Updates