Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

हाड़ी समाज ने केक काटकर मनाया बाबा साहब डा. भीमराव की जयंती

हाड़ी समाज ने केक काटकर मनाया बाबा साहब डा. भीमराव की जयंती

Dhanbad News : हाड़ी जाति समाज सुधार समिति सामाजिक संस्था ने भारत रत्न बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर उन्हें याद किया।इस अवसर पर धनबाद के डीआरएम चौक पर स्थापित बाबा साहब की आदम कद प्रतिमा पर समाज के लोगों ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। साथ ही ही इस अवसर पर केक भी काटा गया।इस मौक़े पर जिला अध्यक्ष किशोर हाड़ी ने कहा कि बाबा साहब ने देश को संविधान देकर एकता, समानता और समरसता का संदेश दिया।आज भारत जिस लोकतांत्रिक मूल्यों पर मजबूती से खड़ा है, उसका श्रेय बाबा साहब के विचारों को जाता है।उनके बताये रास्ते पर चलकर ही हम देश की अखंडता और एकता की रक्षा कर सकते हैं। कार्यकारी अध्यक्ष कार्तिक हाड़ी ने इस अवसर पर कहा कि बाबा साहब ने देश को संविधान देकर एकता, समानता और समरसता का संदेश दिया। देश की प्रगति उनके बताये रास्ते पर चलकर ही मुमकिन है.बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर संविधान निर्माण करने और उनकी प्रकांड विद्वता के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने लोगों को अंधविश्वास से दूर रहने, भयमुक्त बनने व विवेकशील और शिक्षा ग्रहण कर ज्ञानी बनने की प्रेरणा दी। आज उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने का दिन है। इस संविधान निर्माता, भारत रत्न, बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर हाड़ी जाति समाज सुधार समिति से महासचिव भूचु हाड़ी,सचिव राजेश हाड़ी,कोषाध्यक्ष बिजय हाड़ी,रक्षामंत्री भोला हाड़ी,सूचनामंत्री रंजीत हाड़ी,वरिष्ठ पदाधिकारी चतुर हाड़ी,संरक्षक अमित किशोर हाड़ी, युवा समिति के अध्यक्ष बिनोद हाड़ी,उपाध्यक्ष मनोज हाड़ी,संगठन सचिव भरत हाड़ी,सचिव दिनेश हाड़ी, विक्की हाड़ी,महासचिव अजय हाड़ी,सूचनामंत्री श्रवण हाड़ी,राजू हाड़ी, अजीत राम,झरिया प्रखंड के विकास हाड़ी,मनोज हाड़ी उपस्थित हुए।

Share this:

Latest Updates