Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

भारत से भागा हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार

भारत से भागा हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार

New Delhi news : पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ऋण धोखाधड़ी केस में वांछित भगोड़े हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया गया है। 65 वर्षीय चोकसी को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है।

खबरों में कहा गया कि पिछले महीने खुलासा हुआ था कि चोकसी बेल्जियम में रह रहा है। बेल्जियम सरकार ने यह स्वीकार भी किया था। बेल्जियम सरकार के प्रवक्ता डेविड जॉर्डन्स ने बयान में कहा था कि बेल्जियम सरकार भारतीय कारोबारी मेहुल चोकसी की गतिविधियों पर पैनी नजर रख रही है। वह अभी जेल में है। भारत की प्रत्यर्पण की अपील के बाद बेल्जियम में यह कार्रवाई की गयी है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बेल्जियम में सम्बन्धित विभाग और अधिकारियों से मेहुल पर कार्रवाई करने का अनुरोध किया था। चोकसी पंजाब नेशनल बैंक में 13,500 करोड़ रुपये के ऋण धोखाधड़ी में कथित संलिप्तता के लिए वांछित है। वह अपनी पत्नी प्रीति चोकसी के साथ एंटवर्प (बेल्जियम) में रह रहा है। उसके पास एंटीगुआ और बारबुडा की नागरिकता है। वह इलाज के लिए द्वीप राष्ट्र से बाहर गया था। उसका भतीजा नीरव मोदी भी इसी मामले में सह-आरोपी है। उसे भी लंदन से प्रत्यर्पित किये जाने की प्रक्रिया चल रही है।

Share this:

Latest Updates