▪︎ महान्धिवेशन में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बतायीं भावी योजनाएं
Ranchi News: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का 13वां महाधिवेशन रांची के खेलगांव में टानाभगत इंडोर स्टेडियम में सोमवार से शुरू हो गया। यह महाधिवेशन दिशोम गुरु शिबू सोरेन की अध्यक्षता में शुरू हुआ। बताया गया कि महाधिवेशन बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अम्बेदकर को समर्पित है।झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा है कि 2019 में जब राज्य की जनता के आशीर्वाद से हमें नेतृत्व करने का अवसर मिला, तब भी विपक्ष ने कई बार राजनीति का स्तर नीचे गिराते हुए झारखंड को पीछे ले जाने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। हेमन्त ने कहा, ‘झारखंड न कभी डरा और न कभी झुका।’मुख्यमंत्री सोमवार को झामुमो के महाधिवेशन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि झारखंड ही नहीं, पूरे देश-दुनिया के लोग दिशोम गुरुजी को आदर-सम्मान की नजरों से देखते हैं। दिशोम गुरुजी के नेतृत्व तथा असंख्य क्रांतिकारियों के संघर्ष और बलिदान के बाद हमें झारखंड अलग राज्य मिला।मुख्यमंत्री ने कहा कि दिशोम गुरुजी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का जो विशाल पेड़ लगाया है और जिस पेड़ की जड़ें झारखंड के घर-घर में फैली हुई हैं, उसे सींचने का काम हमें करना है। हमारे अगुआ नेताओं के संघर्ष को सम्मान देने का काम हमें करना है। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने हमेशा गरीब, शोषित और वंचित वर्ग के लोगों का प्रतिनिधित्व किया है। गुरुजी के नेतृत्व में अलग राज्य की लड़ाई लड़ी गयी, हमें अलग राज्य भी मिला। राज्य के लोगों ने सोचा कि अब हमारा सर्वांगीण विकास होगा। यह दुर्भाग्य था कि राज्य बनने के बाद राज्य की बागडोर जिनके हाथों में थी, उन्हें यहां के आदिवासियों-मूलवासियों, झारखंडवासियों से कोई मतलब नहीं था।राज्य की जनता के आशीर्वाद और झामुमो के जुझारु सिपाहियों की मेहनत की बदौलत हमने अपने आप को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बोलनेवाले दल को हराने का काम किया है। राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनने का आशीर्वाद हमें मिला है। यहां यह आप सभी साथी भी महसूस कर रहे होंगे कि आज हमारे महाधिवेशन में पूर्व से बेहतर भव्यता है। इसी प्रकार हमें राज्य के लोगों के लिए भी दिन-रात काम कर उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है।हेमन्त सोरेन ने किया झारखंड आन्दोलन का जिक्रकार्यकारी अध्यक्ष हेमन्त सोरेन ने झारखंड आन्दोलन का जिक्र करते हुए कहा कि झामुमो किसानों, दलितों व पिछड़ों का प्रतिनिधित्व करता रहा है। उन्होंने कहा कि अलग राज्य के लिए आन्दोलन लम्बा चला और अनगिनत शहादत के बाद हमें अलग राज्य मिला है।राजनैतिक प्रस्ताव में जातिगत जनगणना और आरक्षण पर जोरझामुमो के वरिष्ठ विधायक स्टीफन मरांडी ने पार्टी का राजनीतिक प्रस्ताव पढ़ते हुए कई महत्त्वपूर्ण मांगें रखीं। इनमें ओबीसी के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण, 1932 आधारित स्थानीय नीति और परिसीमन के विरोध का जिक्र किया गया। प्रस्ताव में निजी क्षेत्र में स्थानीय लोगों के लिए 75 प्रतिशत आरक्षण की मांग भी शामिल है। इसके अलावा सरना धर्म कोड को देश की संसद की ओर से मान्यता देने और राज्य सहित पूरे देश में जातिगत जनगणना कराने की बात कही गयी है।



