Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

वीरता, सेवा और राष्ट्रनिष्ठा की भावना से भी ओत-प्रोत है हिमाचल : संतोष गंगवार

वीरता, सेवा और राष्ट्रनिष्ठा की भावना से भी ओत-प्रोत है हिमाचल : संतोष गंगवार

राज भवन में हिमाचल प्रदेश स्थापना दिवस समारोह का आयोजन

Ranchi news : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार की गरिमामयी उपस्थिति में मंगलवार को राज भवन, रांची में ‘हिमाचल प्रदेश स्थापना दिवस समारोह’ का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर झारखण्ड में निवासरत हिमाचल प्रदेश के नागरिकगण उपस्थित थे।

राज्यपाल ने समारोह को सम्बोधित करते हुए सभी को हिमाचल प्रदेश स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हिमाचल न केवल अपनी नैसर्गिक सुन्दरता और आध्यात्मिक विरासत के लिए जाना जाता है, बल्कि यह राज्य वीरता, सेवा और राष्ट्रनिष्ठा की भावना से भी ओत-प्रोत है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश केवल ‘देवभूमि’ ही नहीं, बल्कि ऐसी भूमि है, जहां की सरल, कर्मठ और राष्ट्रनिष्ठ जनता ने भारत को आत्मनिर्भर और सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित करने में अनुकरणीय भूमिका निभायी है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तीकरण, स्वच्छता, हरित ऊर्जा और जैविक खेती जैसे क्षेत्रों में हिमाचल ने महत्त्वपूर्ण उपलब्धियां प्राप्त की हैं। पर्यटन की दृष्टि से भी हिमाचल प्रदेश अब वैश्विक मानचित्र पर अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है।

राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश को ‘हरित राज्य’ और ‘जैविक कृषि केन्द्र’ के रूप में विकसित करने के लिए सतत प्रयास किये जा रहे हैं, जो सतत विकास और पर्यावरणीय संतुलन की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ पहल के अंतर्गत इस प्रकार के आयोजन आपसी समरसता, सांस्कृतिक आदान-प्रदान तथा राष्ट्रीय एकता की भावना को और सुदृढ़ करते हैं।

इस अवसर पर स्वागत भाषण देते हुए राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ. नितिन कुलकर्णी ने कहा कि राज भवन द्वारा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ अभियान के अंतर्गत विभिन्न राज्यों का स्थापना दिवस मनाया जाता है, जिससे राष्ट्रीय एकता, सौहार्द और साझा सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश को प्राकृतिक व सांस्कृतिक दृष्टि से समृद्ध बताते हुए उसे पर्यटकों के लिए एक अनुपम स्थल कहा।

Share this:

Latest Updates