Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

हजारीबाग में अपराधियों ने पेट्रोल पंप मैनेजर को मारी गोली

हजारीबाग में अपराधियों ने पेट्रोल पंप मैनेजर को मारी गोली

Hazaribagh news : जिले के इचाक थाना क्षेत्र में रांची-पटना मार्ग पर उच्च विद्यालय सिझुआ के पास दिनदहाड़े अपराधियों ने पेट्रोल पम्प मैनेजर पर गोली चला दी। फायरिंग करने के बाद अपराधी रुपयों से भरा थैला लूट कर फरार हो गये। घटना में मैनेजर की मौत हो गयी है। शालपर्णी इंडियन पेट्रोल पम्प के मैनेजर शंकर रविदास से पैसे लूटने आये अपराधियों ने उन पर गोली चला दी और 11 लाख रुपये से भरा थैला लूट कर मौके से फरार हो गये। इसी बीच ड्यूटी खत्म होने के बाद पम्प का एक कर्मी बोंगा गांव निवासी राजू प्रजापति उसी रास्ते अपने घर जा रहा था। रास्ते में मैनेजर को गिरा देख कर्मी उसके पास गया, तो देखा मैनेजर की पीठ पर गोली लगी हुई है। कर्मी ने तुरन्त इसकी सूचना अन्य कर्मियों को दी। सूचना पाकर इचाक पुलिस मौके पर पहुंची।

एसआई संतोष कुमार घायलावस्था में मैनेजर को आरोग्यम अस्पताल हजारीबाग ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पम्प कर्मी विकास कुमार रविदास ने बताया कि रविवार और सोमवार को दो दिन बैंक बंद रहने के कारण सेल के 11 लाख रुपये बैंक में जमा नहीं हो पाये थे। शंकर रविदास अपनी मोटरसाइकिल से 11 लाख रुपये जमा करने भारतीय स्टेट बैंक जा रहे थे। इसी दौरान उच्च विद्यालय सिझुआ के पास पीछे से सफेद रंग की अपाची से दो अपराधियों ने ओवरटेक करते हुए शंकर रविदास को रोका। अपराधी रविदास से बैग छीनने लगे। छीना-झपटी के बीच जब शंकर भागने लगा, तो अपराधी ने पीठ में गोली चला दी, जिससे वह घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद अपराधी रुपये से भरा बैग लेकर सिझुआ स्कूल के पीछे के रास्ते से फरार हो गये।

घटना की जानकारी पाकर हजारीबाग एसपी अरविंद कुमार, डीएसपी, प्रशिक्षु आईपीएस समेत अन्य पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। अपराधियों की पहचान के लिए अधिकारी आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं। घटना स्थल से पुलिस ने 7.85 बोर का एक खोखा बरामद किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। एसपी ने बताया कि पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। अपराधी जल्द पकड़े जायेंगे।

Share this:

Latest Updates