Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अभिनेता सलमान खान को धमकी देनेवाला व्यक्ति मानसिक रोगी निकला

अभिनेता सलमान खान को धमकी देनेवाला व्यक्ति मानसिक रोगी निकला

Mumbai news : फिल्म अभिनेता सलमान खान की कार को बम से उड़ाने की धमकी देनेवाला व्यक्ति गुजरात का निवासी और मानसिक रोगी है। इसलिए पुलिस ने उसे नोटिस देकर पूछताछ के लिए मुम्बई आने को कहा है।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि सलमान खान को मिली धमकी की फोन कॉल ट्रेस करने के बाद पता चला था कि यह कॉल गुजरात राज्य के वडोदरा के वाघोडिया तहसील में स्थित एक गांव से की गयी थी। धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान 26 वर्षीय मयंक पांड्या के रूप में की गयी है। इसके बाद मुम्बई पुलिस की टीम सोमवार को तत्काल वाघोडिया पहुंची और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करना चाहा। उसी समय पुलिस को पता चला कि धमकी देनेवाला व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार है और उसका उपचार चल रहा है। इसलिए पुलिस ने उसे नोटिस देकर पूछताछ के लिए मुम्बई आने को कहा है।

दरअसल, सम्बन्धित व्यक्ति ने मुम्बई पुलिस के ट्रैफिक पुलिस व्हाट्सएप हेल्पलाइन ग्रुप सलमान खान की कार को बम से उड़ाने और वाई-प्लस सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति के घर में घुस कर हमला करने की धमकी दी थी। इसके बाद वरली पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(2)(3) (आपराधिक धमकी) के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है और बांद्रा इलाके में खान के घर के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी।

Share this:

Latest Updates